महागौरी माता की आरती | Mahagauri Mata Aarti in Hindi

Mahagauri mata ki aarti: जय महागौरी जगत की माया- महागौरी माता की आरती- माँ दुर्गा की आठवीं शक्ति व स्वरूप का नाम महागौरी है। इनका वर्ण पूर्णतया गौर है। इस गौरता की उपमा शंख, चन्द्र और कून्द के फूल से की गयी है। देवी महागौरी के पूजन से सोमचक्र जाग्रत होता है। जिससे संकट से मुक्ति मिलती है और धन, संपत्ति और श्री की वृद्धि होती है।
Mahagauri Mata Aarti in Hindi

महागौरी माता की आरती

जय महागौरी जगत की माया।
जया उमा भवानी जय महामाया॥

हरिद्वार कनखल के पासा।
महागौरी तेरा वहां निवासा॥ 

चंद्रकली ओर ममता अंबे। 
जय शक्ति जय जय मां जगदंबे॥ 

भीमा देवी विमला माता। 
कौशिकी देवी जग विख्याता॥ 

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा। 
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा॥ 

सती सत हवन कुंड में था जलाया। 
उसी धुएं ने रूप काली बनाया॥ 

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया। 
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया॥ 

तभी मां ने महागौरी नाम पाया। 
शरण आनेवाले का संकट मिटाया॥ 

शनिवार को तेरी पूजा जो करता। 
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता॥ 

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो। 
महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो॥ 

Mahagauri Mata Aarti Image

Mahagauri Mata Aarti
Mahagauri mata ki aarti
नवरात्रि के दिनों मे माँ दुर्गा के भक्त-जन, माँ अम्बे को प्रसन्न करने के लिए श्री दुर्गा सप्तशती पाठ करते हैं, ऐसी मान्यता है कि इससे हर मनोकामना माँ की कृपा से अवश्य ही पूर्ण हो जाती है। 

नवरात्रि की सभी देवियों की आरतियाँ  ▶
Next Post Previous Post