चंद्रघंटा माता की आरती | Chandraghanta Mata Aarti in Hindi

Chandraghanta mata ki Aarti : देवी चंद्रघंटा माता की आरती, Maa Chandraghanta Ji Ki Aarti in Hindi,
माँ दुर्गा के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा माता की पूजा व आराधना नवरात्रि के तीसरे दिन होती है। पूजा से माँ साधक की मनोकामनाएँ पूर्ण करती हैं। स्तुति के दौरान माँ चंद्रघण्टा की आरती का पाठ अवश्य करें। 

नवरात्रि के दिनों में भक्त जन, माँ भगवती दुर्गा को प्रसन्न करने और सिद्धि प्राप्त करने के लिए सम्पूर्ण दुर्गा सप्तशती पाठ करते हैं। जिससे माँ दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करती हैं। 
 

Chandraghanta Mata Aarti in Hindi

चंद्रघंटा माता की आरती

जय मां चंद्रघंटा सुख धाम।
पूर्ण कीजो मेरे काम॥ 

चंद्र समाज तू शीतल दाती। 
चंद्र तेज किरणों में समाती॥ 

क्रोध को शांत बनानेवाली।
मीठे बोल सिखानेवाली॥ 

मन की मालक मन भाती हो। 
चंद्रघंटा तुम वरदाती हो॥

सुंदर भाव को लानेवाली। 
हर संकट में बचानेवाली॥ 

हर बुधवार जो तुझे ध्याए। 
श्रद्धा सहित तो विनय सुनाए॥ 

मूर्ति चंद्र आकार बनाए। 
सन्मुख घी की जोत जलाए॥ 

शीश झुका कहे मन की बाता। 
पूर्ण आस करो जगतदाता॥ 

कांचीपुर स्थान तुम्हारा। 
करनाटिका में मान तुम्हारा॥ 

नाम तेरा रटूं महारानी। 
भक्त की रक्षा करो भवानी॥ 

Chandraghanta mata ki aarti image

chandraghanta mata ki aarti
chandraghanta mata ki aarti


नवरात्रि की सभी देवियों की आरतियाँ  ▶
Next Post Previous Post