Lucknow News: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश मुख्यालय पर बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसानों के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके किए गए कामों को याद किया।
किसानों और गरीबों के हकों की लड़ाई
इस श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व RLD के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह हमेशा से किसानों के सच्चे हितैषी रहे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी किसानों, मजदूरों और गरीब तबके के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
डॉ. राय ने कहा कि चौधरी साहब के सिद्धांत और विचार आज भी हम सबके लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उनके बताए रास्ते पर चलें और समाज के आखिरी इंसान तक न्याय पहुंचाने का काम करें।
वरिष्ठ नेताओं ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन रोहित अग्रवाल ने किया। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं ने चौधरी अजित सिंह के विजन और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। सभी ने एक सुर में उनके आदर्शों पर आगे चलने का संकल्प भी लिया।
RLD के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस मौके पर अनिल दुबे, वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, मनोज सिंह चौहान, रामावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, अंकुर सक्सेना, के0 जी0 वर्मा, अफसर अली, प्रमोद शुक्ला, चौधरी राम सिंह पटेल, पी0के0 पाठक, सत्य प्रकाश तिवारी, सरताज मालिक, आरिफ महमूद, अनीता यादव, माया देवी और शहजाद समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


