Type Here to Get Search Results !

E20 Petrol Controversy: Saurabh Joshi के वीडियो के बाद Mercedes का बड़ा बयान, क्या E20 फ्यूल से खराब हो रही है गाड़ी?

सार: E20 पेट्रोल को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। यूट्यूबर सौरभ जोशी ने हाल ही में दावा किया था कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से उनकी Mercedes Car का माइलेज 17 से गिरकर सीधे 5 पर आ गया है। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो के बाद अब कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और E20 फ्यूल की कम्पैटिबिलिटी (compatibility) को लेकर एक अहम कस्टमर एडवाइजरी जारी की है। आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और कंपनी ने अपनी गाड़ियों को लेकर क्या साफ किया है।

E20 Petrol Controversy Saurabh Joshi

सौरभ जोशी का E20 पेट्रोल पर दावा

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी के साथ अपनी मर्सिडीज कार में बैठे नजर आ रहे हैं और E20 पेट्रोल को लेकर अपना खराब एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं।

वीडियो में सौरभ कहते हैं कि इथेनॉल वाले इस पेट्रोल की वजह से उनकी गाड़ी खराब हो रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी गाड़ी का माइलेज जो पहले 17 था, वह घटकर 9 हुआ और अब सीधे 5 पर आ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब पेट्रोल भरवाने में डर लगने लगा है कि कहीं बीच में ही गाड़ी खराब न हो जाए। इसी टेंशन से बचने के लिए उन्होंने अब एक इलेक्ट्रिक कार (Mercedes G-Wagon EV) खरीद ली है ताकि बस चार्ज करें और 500 किलोमीटर तक आराम से जाएं।

Mercedes ने जारी की Customer Advisory

सौरभ जोशी का यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, मर्सिडीज-बेंज ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका जवाब देते हुए एक कस्टमर एडवाइजरी जारी कर दी। कंपनी ने ग्राहकों का भरोसा कायम रखने के लिए कई जरूरी बातें क्लियर कीं:

E20 के अनुकूल हैं गाड़ियां: मर्सिडीज-बेंज ने साफ कहा है कि उनके सभी पेट्रोल BS VI व्हीकल्स पूरी तरह से E20 फ्यूल को सपोर्ट करते है

सर्टिफाइड और सुरक्षित: कंपनी के मुताबिक, उनकी गाड़ियां संबंधित ऑथोरिटीज द्वारा E20 पेट्रोल के इस्तेमाल के लिए सर्टिफाइड हैं, इसलिए यह पूरी तरह सेफ है।

कस्टमर सपोर्ट: मर्सिडीज ने यह भी कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा, गाड़ियों की रिलायबिलिटी और परफॉर्मेंस उनके लिए सबसे ऊपर है। किसी भी तरह की टेक्निकल पूछताछ के लिए कंपनी हमेशा ग्राहकों की मदद के लिए तैयार है।

सस्टेनेबल मोबिलिटी: कंपनी ने अपने बयान के आखिर में सस्टेनेबल मोबिलिटी (sustainable mobility) के प्रति अपनी कमिटमेंट को भी दोहराया।

E20 पेट्रोल पर क्यों मचा है बवाल?

E20 पेट्रोल (जिसमें 80% पेट्रोल और 20% इथेनॉल होता है) को सरकार ने पूरे देश के पेट्रोल पंपों पर लागू कर दिया है। सरकार की तरफ से यह फ्यूल पर्यावरण के लिए बेहतर और पूरी तरह सुरक्षित बताया गया है।

हालांकि, पब्लिक में इसे लेकर काफी असंतोष है। सौरभ जोशी इकलौते नहीं हैं जिन्होंने इसकी शिकायत की है। आम लोगों से लेकर कई इन्फ्लुएंसर्स तक का कहना है कि E20 फ्यूल से गाड़ी के इंजन पर बुरा असर पड़ रहा है, परफॉर्मेंस डाउन हो रही है और माइलेज भी काफी कम मिल रहा है। इससे पहले मशहूर यूट्यूबर और पत्रकार मनीष कश्यप का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि इसी ई20 पेट्रोल की वजह से उनकी गाड़ी खराब हो गई थी।

अब मर्सिडीज के इस ऑफिशियल बयान के बाद देखना यह होगा कि E20 पेट्रोल को लेकर ग्राहकों के मन में बैठा डर कम होता है या यह विवाद अभी और तूल पकड़ता है। 

Ads

#codes

Ads