Type Here to Get Search Results !

Lucknow News: बंगाल, असम और पुडुचेरी में BJP की बंपर जीत, चिनहट में पार्षद कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न

Lucknow News: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली शानदार कामयाबी के बाद देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में यूपी की राजधानी लखनऊ के चिनहट वार्ड स्थित पार्षद कार्यालय में भी भारी उत्साह देखने को मिला। यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर पटाखे फोड़े, ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

युवाओं और महिलाओं में दिखा गज़ब का जोश

इस जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं की खासी भीड़ मौजूद रही, जिनका उत्साह देखते ही बन रहा था। चिनहट वार्ड के पार्षद अरूण कुमार राय ने इस शानदार जीत को सीधे तौर पर आम जनता के भरोसे की जीत बताया।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल इलैक्शन के नतीजों ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि BJP आज देश की सबसे मजबूत और ज़मीनी स्तर से जुड़ी राजनीतिक ताकत बन चुकी है। पार्षद ने कहा कि यह जीत सिर्फ वोटों का कोई आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति पर जनता की पक्की मुहर है।

टॉप लीडरशिप और कार्यकर्ताओं के हौसले की तारीफ

पार्षद अरुण राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह की बेहतरीन चुनावी रणनीति के दम पर पार्टी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।

उन्होंने बंगाल में तमाम विपरीत हालात, चुनौतियों और बाधाओं के बावजूद डटे रहने वाले BJP कार्यकर्ताओं के जज़्बे की जमकर तारीफ की। उनका कहना था कि बंगाल की धरती पर पार्टी का लगातार बढ़ता जनाधार इस बात का साफ मैसेज है कि लोग अब बदलाव चाहते हैं और राष्ट्रहित की राजनीति को अपना रहे हैं।

 

कार्यक्रम में मौजूद रहे ये प्रमुख चेहरे

पार्षद कार्यालय पर आयोजित इस खुशी के मौके पर वर्तमान मंडल अध्यक्ष कमल पांडे, नरेंद्र श्रीवास्तव, विजय शर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, बबन लाल, शैलेंद्र गुप्ता, विजय बजरंगी, रजिया भाभी और नवीन राय समेत कई अन्य स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

Ads

#codes

Ads