Type Here to Get Search Results !

Lucknow News: आईटीआई अलीगंज में कैंपस ड्राइव आयोजित, 57 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Lucknow News: मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में बुधवार को कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। इस रोजगार पहल के तहत डेनसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुग्राम स्थित अपनी इकाई के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया।

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने कंपनी प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर देने का अनुरोध किया। उन्होंने चयनित युवाओं को समय पर ज्वाइन करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंपस ड्राइव युवाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और राज्य सरकार की रोजगारपरक नीतियों को मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

122 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 57 का चयन

प्लेसमेंट ऑफिसर एम.ए. खाँ ने जानकारी दी कि कैंपस ड्राइव में कुल 122 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल थे, जिसके बाद 57 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा पहले वर्ष में अधिकतम 22,055 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें बी.वोक (B.Voc) कोर्स करने का अवसर भी मिलेगा, जिससे उनके कौशल विकास और करियर उन्नति को बढ़ावा मिलेगा।

कैंपस ड्राइव के सफल संचालन में अनुदेशक मकबूल कादिर, जेड रहमान तथा ग्रे सिम लर्निंग्स फाउंडेशन के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Ads

#codes

Ads