250+ William Shakespeare Quotes in Hindi- विलियम शेक्सपियर के अनमोल विचार और कथन

William Shakespeare Quotes in Hindi with Images- विलियम शेक्सपियर अँग्रेजी भाषा के महान कवि नाटककार और अभिनेता थे। इनकी रचनाओं का अनुवाद कई भाषाओं मे हुआ है, जिससे उनकी रचनाओं की लोकप्रियता का अनुमान लगाया जा सकता है। साथ ही इनके विचार और कथन भी अत्यंत लोकप्रिय हुए है और आज भी पसंद किए जाते हैं। इस लेख के माध्यम से विलियम शेक्सपियर के अनमोल विचार और कथन ( William Shakespeare Quotes in Hindi) आसानी से पढ़ सकते हैं।
Best William Shakespeare Quotes in Hindi with images

William Shakespeare Quotes in Hindi- विलियम शेक्सपियर के अनमोल विचार और कथन 

  • ये दुनिया एक रंगमंच है, और सभी पुरुष और स्त्रियाँ महज किरदार हैं: उनको आना और जाना होता है; और एक व्यक्ति अपने जीवन में कई किरदार निभाता है- विलियम शेक्सपियर
  • महत्वाकांक्षा सख्त चीजों से बनी होनी चाहिए.- विलियम शेक्सपियर
  • अच्छाई की प्रचुरता बुराई में बदल जाती है.- विलियम शेक्सपियर
  • जैसे शरारती बच्चों के लिए मक्खियाँ होती हैं,वैसे ही देवताओं के लिए हम होते हैं; वो अपने मनोरंजन के लिए हमें मारते हैं.- विलियम शेक्सपियर
  • जब वो बहादुर था मैंने उसका सम्मान किया .पर जब वो महत्त्वाकांक्षी हुआ तो मैंने उसे मार दिया.- विलियम शेक्सपियर
  • महानता से घबराइये नहीं: कुछ लोग महान पैदा होते हैं, कुछ महानता हांसिल करते हैं, और कुछ लोगों के ऊपर महानता थोप दी जाती है.- विलियम शेक्सपियर
  • एक मिनट देर से आने से अछ्छा है तीन घंटे पहले आएं.- विलियम शेक्सपियर
  • "संक्षिप्तता हास्य की आत्मा है.- विलियम शेक्सपियर
  • लेकिन आदमी आदमी होता है; जो सबसे अच्छे होते हैं वो कई बार ये भूल जाते हैं.- विलियम शेक्सपियर
  • पर हे, दूसरे की आँखों से खुशियाँ देखना कितना कडवा है.- विलियम शेक्सपियर
  • डरपोक अपनी मृत्यु से पहले कई बार मरते हैं; बहादुर मौत का स्वाद और कभी नहीं बस एक बार चखते हैं.- विलियम शेक्सपियर
  • मौत एक भयावह चीज है.- विलियम शेक्सपियर
  • प्रत्येक व्यक्ति को अपने आचरण का परिणाम धैर्यपूर्वक सहना चाहिए.- विलियम शेक्सपियर
  • अपेक्षा सभी ह्रदय-पीड़ा की जड़ है.- विलियम शेक्सपियर
  • मछलियाँ पानी में रहती हैं, जैसे इंसान जमीन पे रहता है; बड़े वाले छोटे वालों को खा जाते हैं.- विलियम शेक्सपियर
  • सभी लोगों की सुनें पर कुछ ही लोगों से कहें.- विलियम शेक्सपियर
  • भगवान ने तुम्हे एक चेहरा दिया है, और तुम अपने लिए एक नया बना लेते हो.- विलियम शेक्सपियर
  • नर्क खाली है और सभी शैतानों यहाँ हैं.- विलियम शेक्सपियर
  • एक छोटी सी मोमबत्ती का प्रकाश कितनी दूर तक जाता है! इसी तरह इस बुरी दुनिया में एक अच्छा काम चमचमाता है.- विलियम शेक्सपियर
  • एक सर्प दन्त की तुलना में एक अकृतज्ञ बच्चा होना कितना तीक्षण है!- विलियम शेक्सपियर

William Shakespeare Motivational Thoughts in Hindi- विलियम शेक्सपियर के प्रेरणादायक विचार

  • पढने के विरुद्ध तर्क देने के लिए वह कितने अच्छे से पढ़ा हुआ है.- विलियम शेक्सपियर
  • मैं अपने उत्तर से आपको संतुष्ट करने के लिए बाध्य नहीं हूँ.- विलियम शेक्सपियर
  • मेरा कहना है कि वहां अन्धकार नहीं बल्कि अज्ञानता है.- विलियम शेक्सपियर
  • मेरा मानना है कि फैशन इंसानों से अधिक कपडे फाड़ता है- विलियम शेक्सपियर
  • मैंने समय नष्ट किया, और अब समय मुझे नष्ट कर रहा है.- विलियम शेक्सपियर
  • मैं हर उस आदमी की प्रशंशा करूँगा जो मेरी प्रशंशा करेगा.- विलियम शेक्सपियर
  • अगर करना उतना ही आसान होता जितना की जानना की क्या करना अच्छा है, तो शवगृह गिरिजाघर होते , और गरीबो के झोंपड़े महल.- विलियम शेक्सपियर
  • झूठी लड़ाई में कोई सच्ची वीरता नहीं होती.- विलियम शेक्सपियर
  • समय के साथ जिससे हम अक्सर डरते हैं उससे नफरत करने लगते हैं.- विलियम शेक्सपियर
  • वो पिता बुद्धिमान है जो अपनी संतान को जानता है.- विलियम शेक्सपियर
  • हमारी किस्मत सितारों में नहीं बल्कि हमारे अपने अन्दर है.- विलियम शेक्सपियर
  • सभी से प्रेम करो, कुछ पर विश्वास करो,किसी के साथ गलत मत करो.- विलियम शेक्सपियर
  • नौकरानियां कुछ नहीं बस पति चाहती हैं,और जब वो उन्हें पा जाती हैं, तब उन्हें सब कुछ चाहिए होता है.- विलियम शेक्सपियर
  • कई बार फांसी एक बुरी शादी से बचा लेती है.- विलियम शेक्सपियर
  • अपनी भाषा पर ज़रा ध्यान दीजिये अन्यथा आप अपने भाग्य खराब कर लेंगे.- विलियम शेक्सपियर
  • मेरा मुकुट संतुष्टि है, ऐसा मुकुट जिसका राजा-महाराजा कभी-कभार ही आनंद लेते हैं.- विलियम शेक्सपियर
  • ना उधार लो ना ऋण दो.- विलियम शेक्सपियर
  • कोई भी विरासत ईमानदारी से समृद्ध नहीं है.- विलियम शेक्सपियर
  • गरीब और संतुष्ट संपन्न है,बहुत संपन्न.- विलियम शेक्सपियर
  • धीमे बोलो, अगर प्यार के बारे में बोल रहे हो.- विलियम शेक्सपियर

Best William Shakespeare Quotes in Hindi- विलियम शेक्सपियर के बेहतर कथन

  • जैसे हम बने हैं, वैसे ही हम रहें.- विलियम शेक्सपियर
  • जैसा करो वैसा बोलो, जैसा बोलो वैसा करो.- विलियम शेक्सपियर
  • संदेह हमेशा कसूरवार को सताता है.- विलियम शेक्सपियर
  • प्रतिकूल परिस्थितियों की उपयोगिता मधुर होती है, जैसे कि वो मेंढक, बदसूरत और विषैला होने के बावजूद उसके सिर में अनमोल रत्न है.- विलियम शेक्सपियर
  • सच्चे प्यार का रास्ता कभी आसान नहीं होता.- विलियम शेक्सपियर
  • शैतान अपने उद्देश्य के लिए वेदों का सहारा ले सकते हैं.- विलियम शेक्सपियर
  • खाली बर्तन सबसे अधिक आवाज़ करते हैं.- विलियम शेक्सपियर
  • सुनहरा  युग हमारे सामने है, ना कि पीछे.- विलियम शेक्सपियर
  • कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं होता बस सोच उसे ऐसा बनाती है.- विलियम शेक्सपियर
  • वो अपना प्यार नहीं दिखाते तो वो प्यार नहीं करते.- विलियम शेक्सपियर
  • सबसे बढ़कर ज़रूरी है कि हम खुद से सच्चे रहे.- विलियम शेक्सपियर
  • एक महान काम करने के लिए थोड़ी गलतियाँ भी करिए.- विलियम शेक्सपियर
  • हम जानते हैं की हम क्या हैं,पर हम ये नहीं जानते की हम क्या हो सकते हैं.- विलियम शेक्सपियर
  • जो हो चुका है उसे बदला नहीं जा सकता.- विलियम शेक्सपियर
  • नाम में क्या रखा है? अगर हम गुलाब को कुछ और कहें तो भी उसकी सुगंध उतनी ही मधुर होगी.- विलियम शेक्सपियर
  • जब एक पिता अपने पुत्र को देता है तो दोनों हँसते हैं; जब एक पुत्र पिता को देता है तो दोनों रोते हैं.- विलियम शेक्सपियर
  • जब दुःख आता है तो एक अकेले जासूस की तरह नहीं आता, बल्कि पूरी बटालियन की तरह आता है.- विलियम शेक्सपियर
  • जब हम पैदा होते हैं तब हम रोते हैं कि हम मूर्खीं के इसे विशाल मंच पर आ गए.- विलियम शेक्सपियर
  • बुद्धिमानी से और धीरे. जो तेजी से दौड़ते हैं वो लड़खड़ा जाते हैं.- विलियम शेक्सपियर
  • "आनंद और खिलखिलाहट के साथ झुर्रियां आने दीजिये.- विलियम शेक्सपियर
  • बिना विचारों के शब्द कभी स्वर्ग नहीं जाते.- विलियम शेक्सपियर
Next Post Previous Post