सार: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाकर सीधे रोजगार से जोड़ने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश के राजकीय और Private ITI संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। इस बार स्टूडेंट्स को टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से चल रहे शानदार नए कोर्सेज में भी एडमिशन का मौका मिलेगा। अगर आप भी टेक्निकल फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो 4 अगस्त तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस एडमिशन प्रोसेस, एप्लीकेशन फीस और नए कोर्सेज से जुड़ी सभी जरूरी बातें।
उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी और प्राइवेट ITI में एडमिशन लेकर अपने करियर को नई उड़ान देने का बेहतरीन मौका आ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'हर हाथ को हुनर, हर हुनर को रोजगार' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) ने एडमिशन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि योगी सरकार ने टेक्निकल एजुकेशन को आज के उद्योगों की मांग के हिसाब से पूरी तरह बदल दिया है। अब यूपी के ITI सिर्फ ट्रेनिंग सेंटर नहीं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी बन रहे हैं।
टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से मिलेंगे नए मौके
इस साल एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस सेशन में छात्र पारंपरिक कोर्सेज के साथ-साथ Tata Technologies के सहयोग से अपग्रेड किए गए 211 राजकीय संस्थानों में भी प्रवेश ले सकते हैं। यहाँ 10 नए लॉन्ग टर्म कोर्सेज शुरू किए गए हैं। ये कोर्सेज आज के समय की आधुनिक टेक्नोलॉजी और कंपनियों की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं, जिससे पढ़ाई पूरी होते ही युवाओं को आसानी से सम्मानजनक जॉब मिल सके।
Last Date and Application Fee
अगर आप यूपी ITI में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो इन तारीखों और फीस स्ट्रक्चर को ध्यान में रखें:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 11 जुलाई 2026
- अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 04 अगस्त 2026 (रात 12 बजे तक)
- ऑफिशियल वेबसाइट: http://www.scvtup.in
कैटेगरी के हिसाब से आवेदन फीस:
- सामान्य और पिछड़ा वर्ग (General/OBC): ₹300
- अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST): ₹250
- सभी महिला उम्मीदवार (All Female Candidates): ₹100
कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी है। स्टूडेंट्स को इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://www.scvtup.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Admission Link पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरने से पहले अपने मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
- इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां सही-सही दर्ज करें।
- अंत में अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
हेल्प डेस्क और सोशल मीडिया सपोर्ट
फॉर्म भरने में या एडमिशन से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी होने पर उम्मीदवारों की मदद के लिए एक स्पेशल हेल्प डेस्क बनाई गई है। आप इन नंबरों और प्लेटफॉर्म्स पर संपर्क कर सकते हैं:
- हेल्पलाइन नंबर: 0522-4150500, 7897992063
- टेलीफोन नंबर: 0522-2336115
- व्हाट्सएप नंबर: 9628372929
- ई-मेल आईडी: help@admissionscvtup.in
इसके अलावा, छात्र लेटेस्ट अपडेट्स और सटीक जानकारी के लिए SCVTUP के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स (फेसबुक, X, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल STATE COUNCIL FOR VOCATIONAL TRAINING) को भी फॉलो कर सकते हैं।


