Type Here to Get Search Results !

Lucknow News: विधान भवन के सामने समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

सार: लखनऊ के विधान भवन के सामने आज भारी हंगामा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने अचानक सड़क पर लेटकर जोरदार प्रदर्शन किया। पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इन महिलाओं ने कहा कि "महिलाओं का मंगलसूत्र छीनने वाली सरकार नहीं चाहिए।" भारी पुलिस फोर्स के साथ काफी धक्का-मुक्की के बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

Lucknow News: Vigorous Protest by Samajwadi Party Women Workers Outside the Vidhan Bhawan

Lucknow News: लखनऊ में बापू भवन की तरफ से अचानक दौड़ती हुई समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता सीधे विधान भवन के मुख्य गेट पर पहुंचीं। वहां चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के सामने ये सड़क पर लेट गईं और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। 

महिलाओं के हाथों में पोस्टर और तख्तियां थीं, जिन पर साफ-साफ लिखा था- "महिलाओं का मंगलसूत्र छीनने वाली सरकार नहीं चाहिए।" इस Samajwadi Party Protest की वजह से विधान भवन के बाहर कुछ ही देर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं के निशाने पर सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी रहे।

UP Police और महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक

इस हंगामे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने जब प्रदर्शनकारियों को रोकने और वहां से हटाने की कोशिश की, तो महिलाएं सड़क पर ही लेट गईं। इस दौरान पुलिस और सपा की महिला कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और तीखी बहस देखने को मिली। 

पुलिस के समझाने के बावजूद कई महिलाएं अपनी मांग और जिद पर अड़ी रहीं और वहीं से अपनी गिरफ्तारी देने की बात कहने लगीं।

काफी मशक्कत के बाद लिया गया हिरासत में

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने हालात को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी जगह से टस से मस नहीं हुईं। करीब आधे घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार पुलिस को सख्त एक्शन लेना पड़ा।

काफी मशक्कत के बाद हंगामा कर रही इन महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और उन्हें विधान भवन के सामने से हटाया।

Ads

#codes

Ads