सार: लखनऊ के प्रतिष्ठित सेंट पॉल्स कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई 'Student Council' का गठन हो गया है। 12 मई को आयोजित 'Investiture Ceremony 2026' में कर्नल समीर कटियार की मौजूदगी में Head Boy और Head Girl सहित अन्य छात्र पदाधिकारियों ने अपनी औपचारिक जिम्मेदारियां संभालीं। अनुशासन और गौरव से भरे इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा छात्रों में नेतृत्व की भावना पैदा करना और उन्हें कॉलेज की परंपराओं से जोड़ना रहा।
अनुशासन और गरिमा के साथ नई टीम का स्वागत सेंट पॉल्स कॉलेज, लखनऊ में 12 मई 2026 को 'Investiture Ceremony' (पदग्रहण समारोह) का आयोजन बड़े ही शानदार तरीके से किया गया। इस खास मौके पर पूरा कैंपस अनुशासन और नेतृत्व के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान सत्र 2026–27 के लिए नए चुने गए छात्र परिषद के सदस्यों को उनके पदों की शपथ दिलाई गई और उन्हें औपचारिक रूप से उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मुख्य अतिथि कर्नल समीर कटियार ने बढ़ाया छात्रों का हौसला समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कर्नल समीर कटियार मौजूद रहे। कर्नल कटियार इसी कॉलेज के 1988 बैच के छात्र रहे हैं, जिन्हें यहाँ 'पॉलाइट' कहा जाता है। उन्होंने अपनी प्रेरणादायक स्पीच में छात्रों को ईमानदारी, साहस और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने युवाओं को समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।
मौलिक भारद्वाज और नैशा बाजपेयी को मिली मुख्य जिम्मेदारी इस साल की छात्र परिषद में मौलिक भारद्वाज को 'Head Boy' और नैशा बाजपेयी को 'Head Girl' के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, शौर्य चतुर्वेदी को 'Vice Head Boy' और श्रेया गुप्ता को 'Vice Head Girl' की जिम्मेदारी दी गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य (Principal) रेव. फादर तेज प्रकाश बारा और वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अनीता शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों को कॉलेज के मूल्यों और परंपराओं को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
पूर्व छात्रों और अभिभावकों की गरिमामयी मौजूदगी इस यादगार पल का गवाह बनने के लिए कॉलेज के कई पूर्व छात्र जैसे श्री आशीष यादव, रवि सेठ, मनप्रीत सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी पहुँचे। उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर जूनियर छात्रों का उत्साह बढ़ाया। हाउस कैप्टन, प्रीफेक्ट्स और अन्य छात्र नेताओं ने भी पूरी टीम भावना के साथ काम करने का वादा किया। शिक्षकों और पेरेंट्स की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को कॉलेज के इतिहास का एक गौरवपूर्ण क्षण बना दिया।

.jpeg)


.jpeg)