Type Here to Get Search Results !

Water Bottle Cap Colour Meaning: पानी की बोतलों पर लगे रंग-बिरंगे ढक्कन का क्या मतलब होता है? जानिए

Mineral Water Bottle Cap Colour Meaning: किसी सफर के दौरान या रोजमर्रा की जिंदगी में जब हमलोग बाहर होते हैं, और हमारे पास पीने के लिए सही पानी नहीं होता है तो हम ऐसे समय पर पानी की बोतल खरीदते हैं। आमतौर पर हम ब्रांड और कीमत देखकर ही पानी खरीद लेते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता होता है कि पानी की बोतल के ऊपर ढक्कन का रंग भी पानी के बारे में बहुत से चीजें बताता है।

mineral water bottle cap colour meaning in Hindi

पानी के बोतल का नीला, काला, लाल, पीला, हरा और सफ़ेद रंग का ढक्कन, बोतल के अन्दर पानी के बारे में बहुत कुछ बताता है। ट्रेन, बस, फ्लाइट व अन्य स्थानों पर मिलने वाली बोतलों में अक्सर अलग-अलग रंग के ढक्कन लगे होते हैं। ढक्कन का रंग ही हमें बताता है कि बोतल के अन्दर के पानी की क्या विशेषता है - वह RO वाटर है, स्प्रिंग वॉटर है, अल्कलाइन है, फ्लेवर्ड है या फिर इलेक्ट्रोलाइट युक्त है। 

यदि हमलोग भी इन ढक्कन के रंगों के गणित को अच्छे से समझ लें तो हम अपने लिए सही और शुद्ध पानी का चुनाव कर सकते हैं।

ढक्कन के रंग और उनका मतलब (Water Bottle Cap Colour Meaning)

नीला ढक्कन (Blue Cap): नीले कैप वाली पानी की बोतलें प्राकृतिक स्प्रिंग वॉटर (Natural Spring Water) को दर्शाती हैं। यह पानी प्राकृतिक स्रोतों से लिया जाता है और हल्के स्तर पर फिल्टर किया जाता है। इसमें मिनरल्स स्वाभाविक रूप से मौजूद रहते हैं, जिसके कारण इसका स्वाद भी प्राकृतिक होता है। साथ ही हमें पानी प्राकृतिक मिनरल्स भी मिल जाते हैं।

काला ढक्कन (Black Cap): काले रंग का कैप अल्कलाइन वॉटर का संकेत है। इसका pH लेवल सामान्य पानी की तुलना में अधिक होता है। इसे सेहत के लिए बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह शरीर में एसिड को बैलेंस करने में मदद करता है। कई प्रसिद्ध सेलेब्रिटी जैसे विराट कोहली इत्यादि ऐसी बोतलों का उपयोग करते नजर आते हैं।

हरा ढक्कन (Green Cap): बोतल का हरे रंग का कैप फ्लेवर्ड वॉटर का संकेत है। यह सामान्य पानी नहीं होता, बल्कि इसमें किसी विशेष प्रकार के फ्लेवर या स्वाद को मिलाया जाता है। जिससे इसे विशेष स्वाद के लिए तैयार किया जाता है।

सफेद ढक्कन (White Cap): इस प्रकार के ढक्कनों वाली पानी की बोतल में प्रायः RO या प्रोसेस्ड वॉटर होता है। इसे मशीनों की मदद से फ़िल्टर करके आवश्यक मिनरल्स बैलेंस किए जाते हैं। यह वही सामान्य पानी होता है, जो अधिकतर घरों में उपयोग किया जाता है।

लाल ढक्कन (Red Cap): पानी की बोतल के लाल रंग के ढक्कन इलेक्ट्रोलाइट या कार्बोनेटेड वॉटर का इंडिकेशन देते हैं। इस तरह के पानी में हल्का फिज भी हो सकता है। यह शरीर को तुरंत हाइड्रेशन प्रदान करने में सहायक माना जाता है।

पीला ढक्कन (Yellow Cap): यदि पानी की बोतल का ढक्कन पीले रंग का है तो यह बताता है कि पानी विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर है। जिससे बॉडी को ऊर्जा मिलती है और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है।

अब जब भी आप बाहर भी कहीं पानी की बोतल खरीदें तो उसके ब्रांड और प्राइस के साथ उसके कैप कलर को भी ध्यान में रखें, क्योंकि पानी की बोतल का ढक्कन भी बहुत चीज़े बताता है। इसके अलावा कई कम्पनियाँ अपनी ब्रांडिंग और कलर थीम को ध्यान में रखकर ढक्कन का रंग निर्धारित करती है।

इसलिए हमें कोई भी चीज़ खरीदने से पहले उसके लेबल को देखना बहुत ही जरुरी है। उससे ही प्रोडक्ट के बारे में हमें सारी जरुरी जानकारी मिल जाती है।


Top Post Ad

Ads

#codes

Ads