Type Here to Get Search Results !

HindiFiles में आपका स्वागत है

प्रीमियम अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव कंटेंट पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

मूर्ख मित्र (The King and the Foolish Monkey Story In Hindi)-पंचतंत्र की कहानी

मूर्ख मित्र-पंचतंत्र की कहानी

किसी राजा के राजमहल में एक बन्दर सेवक के रुप में रहता था । वह राजा का बहुत विश्वास-पात्र और भक्त था। अन्तःपुर में भी वह बेरोक-टोक जा सकता था ।

एक दिन जब राजा सो रहा था और बन्दर पङखा झल रहा था तो बन्दर ने देखा, एक मक्खी बार-बार राजा की छाती पर बैठ जाती थी । पंखे से बार-बार हटाने पर भी वह मानती नहीं थी, उड़कर फिर वहीं बैठी जाती थी ।

बन्दर को क्रोध आ गया। उसने पंखा छोड़ कर हाथ में तलवार ले ली; और इस बार जब मक्खी राजा की छाती पर बैठी तो उसने पूरे बल से मक्खी पर तलवार का हाथ छोड़ दिया । मक्खी तो उड़ गई, किन्तु राजा की छाती तलवार की चोट से दो टुकडे़ हो गई । राजा मर गया।

"मूर्ख मित्र की अपेक्षा विद्वान्‌ शत्रु ज्यादा अच्छा होता है।"

Ads

#codes

Ads